सेवा सदन मंच के कार्यकारिणी सदस्य व प्रधान आशीष अग्रवाल।
अम्बाला | सेवा सदन अम्बाला लोगों की भावनाओं एवं विचारधारा से जुड़ा हुआ एक सामाजिक मंच है। इसके सदस्य सामाजिक कार्यों के लिए सदैव तत्पर हैं। साथ ही कई सामाजिक गतिविधियों में कार्य कर चुके हैं। इस मंच द्वारा अम्बाला के लोगों से जुड़े सामाजिक मुद्दों को उठाया जाएगा और उनका यथा संभव निवारण किया जाएगा।
साथ ही लोगों में समाजसेवा के प्रति जागरुकता पैदा की जाएगी। रविवार को सेवा सदन अम्बाला ने कैंट में विभिन्न जगह पर जरूरतमंदों में मंच सदस्यों द्वारा घर में बनाए भोजन के पैकेट्स एवं पानी के गिलास बांटे। इस दौरान मंच के सभी कार्यकारिणी सदस्य परिवार सहित मौजूद रहे। महिलाओं व बच्चों ने जरूरतमंद लोगों में भोजन एवं पानी का वितरण किया। मौके पर सेवा सदन अम्बाला के प्रधान आशीष अग्रवाल, महासचिव विकास जैन, कोषाध्यक्ष गगनदीप थापर, उपप्रधान गगन मारवाह, उपसचिव अमित वशिष्ठ, उप कोषाध्यक्ष गौरव गुगलानी, कार्यकारिणी सदस्य विजय शर्मा, डॉ. मिलन दास, विक्रम शर्मा व राजीव वैद सहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।