सिटी में जैन समाज के लोगों ने मुनि और साध्वियों के नगर आगमन पर शोभायात्रा निकाली। इस दौरान भक्तों ने बैंड-बाजों के साथ नृत्य करते हुए अभिनंदन किया।
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी
रविवार को सिटी पधारने पर आत्म वल्लभ समुद्र इंद्रदिन्न सूरीश्वर महाराज के क्रमिक पट्टधर और पंजाब केसरी पूज्य आचार्य श्री विजय वल्लभ सूरि समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति जैनाचार्य श्रीमद् नित्यानंद सूरीश्वर महाराज आदि ठाणा एवं शासन र|ा साध्वी प्रगुणा श्री महाराज आदि ठाणा का जोरदार स्वागत किया गया। गच्छाधिपति महाराज को बैंड बाजों के साथ शोभा यात्रा के रूप में नगर प्रवेश करवाया गया। प्रवेश यात्रा सिटी मैड राजपूत धर्मशाला से शुरू होकर अंबिका देवी मंदिर, बाजार बस्ती राम, सर्राफा बाजार, हलवाई बाजार जैन मंदिर, कोतवाली बाजार, राधा कृष्ण बाजार से होती हुई श्री वल्लभ विद्या विचार हाल नजदीक जैन स्कूल पहुंची। जहां धर्म सभा का आयोजन किया गया।
कलश उठाए चल रही जैन समाज की महिलाओं द्वारा गुरुवंदन करने के पश्चात प्रवेश यात्रा आरंभ हुई। नन्हें स्कूली बच्चे डंबल, टिप्परी, भांगड़ा आदि के साथ प्रवेश यात्रा की अगुवाई कर रहे थे। हाथों में भगवान महावीर के संदेश लिखित तख्तियां लिए लोगों को अहिंसा परमो धर्म:, जियो और जीने दो आदि का पाठ पढ़ाया। अम्बाला, दिल्ली व सरसावा के बैंड मधुर धुनों पर भक्ति गीतों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बैंड की मधुर धुनों पर बजते भजनों पर जैन धर्म के अनुयायी भक्तिरस में भाव विभोर होकर झूमने लगे। जगह जगह पर श्रद्धालुओं ने गच्छाधिपति महाराज का स्वागत किया। वल्लभ विद्या विचार हाल पहुंचने पर वहां स्थित गुरु वल्लभ की समाधि पर आचार्य महाराज ने गुरु वल्लभ को वंदन किया। तत्पश्चात धर्मसभा का आयोजन हुआ। जिसमें गच्छाधिपति महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को अपने मुखारविंद से प्रवचन सुनाए। इस अवसर पर जैन मित्र मंडल के प्रधान अतुल जैन, सचिव रिषभ जैन, श्वेतांबर जैन मूर्ति पूजक संघ के पंच एचवी जैन, एसए जैन सभा के प्रधान श्रेयांस कुमार जैन, एसए जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधान पुनीत जैन, विकास जैन, मुनीष जैन, अमित जैन एडवोकेट, हेमंत जैन, एसए जैन सीनियर माडल स्कूल के प्रधान अनिल जैन, प्रबंधक राजीव जैन, योगेश जैन, कोषाध्यक्ष पीयूष जैन, एसए जैन कालेज के प्रधान कुलदीप जैन एडवोकेट, सचिव सुरेंद्र जैन बीएससी, सुरेंद्र जैन एमएससी, श्री मणीभद्र वीर यंग सोसाइटी के लव जैन, भरत जैन, नमन जैन, संकेत जैन, राजीव जैन, सुनील जैन, राजेंद्र जैन, राकेश जैन, संजीव जैन, दिनेश जैन गगन, राकेश जैन, सहित वर्धमान जैन युवा संघ के सदस्य मौजूद रहे।