भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी
रविवार को सिटी रेलवे रोड स्थित आर्य समाज में सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें गुरचरण सैनी और प्रदीप कुमार ने भजनों से वातावरण आनंदमय बनाया। वैदिक प्रवक्ता रणधीर चौधरी ने कहा कि वैदिक यज्ञ का ज्ञान और वैदिक मार्ग जीवन के लिए परम आवश्यक है, इनके बिना मनुष्य जीवन में तरक्की नहीं कर पाता और बाहरी आडंबरों में फंस कर रह जाता है। इसलिए हर व्यक्ति का यह कर्तव्य बनता है कि ब्रह्म ऋषि स्वामी दयानंद द्वारा दिखाए गए वैदिक मार्ग का अनुसरण करें और जीवन में फैले अज्ञानता के अंधकार को दूर करने का प्रयास करें। वेद हमारी अमूल्य निधि हैं। आर्य समाज रेलवे रोड के मंत्री एवं पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल डाॅ. विकास कोहली ने कहा कि वेद की जो मशाल महर्षि देव दयानंद ने जलाई है। हमें उसे अनवरत जलाए रखने का प्रयास करना चाहिए। दयानंद के पद चिन्हों का अनुसरण करना चाहिए। मौके पर डाॅ. दिनेश मोहन, राकेश वेदी, बाबूराम पवार, ओमप्रकाश शर्मा, अनिल, विनय भोला, अमन दीप सिंह, पंकज सूरी, दीपक शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
सिटी आर्य समाज रेलवे रोड पर सत्संग में हिस्सा लेते श्रद्धालु।