अम्बाला | कैंट स्थित अग्रवाल कांप्लेक्स में अम्बाला जिला ब्राह्मण सभा की बैठक हुई। जहां कई ज्वलंत मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सभा द्वारा चलाए जा रहे समाज कल्याण के कार्यों में तेजी लाने के लिए और अधिक काम करने का निर्णय लिया गया। सतीश बख्शी एवं कश्मीरी लाल शर्मा टोबा ने कहा कि जिलाध्यक्ष प्रदीप शर्मा अस्वस्थ होते हुए भी धर्म के मार्ग पर चलते हुए समाज को प्रगति की राह पर आगे ले जाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। प्रदीप शर्मा ने कहा कि मनुष्य को यदि जीवन में आगे बढ़ना है और अपने जीवन में खुशहाली लानी है तो उसे अपने अंदर से व्यसनों को निकालकर सात्विक जीवन और अपने आचरण को शुद्ध बनाकर भारतीय संस्कार और संस्कृति का अनुसरण करना चाहिए।
ब्राह्मण बंधु समाज के उत्थान के लिए निरंतर काम करें। सामाजिक बुराइयां मिटाने में सहयोग दें। कार्यक्रम के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया इस अवसर पर सभा के वरिष्ठ उपप्रधान सतीष बख्शी उप प्रधान संजय मेहता परेल महामंत्री विजय शर्मा वशिष्ठ नगर ब्राह्मण सभा के प्रधान मदन लाल शर्मा, मुलाना हल्का ब्राह्मण सभा के संयोजक तिलक राज शर्मा, जहांगीरपुर साहा ब्लाक ब्राह्मण सभा के संयोजक, मोहित सूदन मिठापुर, बलदेव नगर ग्राम सभा के प्रधान पंकज शर्मा, रिंकू, कश्मीरी लाल शर्मा, राहुल शर्मा, अमन शर्मा बराड़ा, बनारसी दास, सुनील मेहता परेल, बलदेव भारद्वाज, हंसराज शर्मा, ज्ञान चंद शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, जसविंदर शर्मा, दीपक, नवीन शर्मा, विनोद कुमार मौजूद थे।
अग्रवाल कॉम्पलेेक्स में जिला ब्राह्मण सभा की बैठक।