अम्बाला | राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार को दिल्ली से मोहाली जाते समय वायु सेना स्टेशन अम्बाला कैंट पहुंचे। अम्बाला पहुंचने पर राज्य सरकार की ओर से स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज व डीसी शरणदीप कौर बराड़ ने स्वागत किया। राष्ट्रपति के साथ उनकी धर्मप|ी सविता कोविंद, पुत्र प्रशांत कुमार, पुत्री स्वाति कोविंद और पुत्र वधु गौरी कुमार भी इस दौरे में शामिल रहे। राष्ट्रपति का स्वागत करने वाले में एयर ऑफिसर कमांडिंग एल के चावला, ब्रिगेडियर सुरेंद्र सिंह सिद्धु, कार्यकारी जीओसी मेजर जनरल कुलवंत सिंह निज्जर, मेयर रमेश लाल मल, एडीजीपी डॉ. आरसी मिश्रा, एसपी अभिषेक जोरवाल भी मौजूद रहे।