पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • दमनकारी नीतियां अपनाकर पूरे देश में लोकतंत्र की हत्या करने पर तुली है केंद्र सरकार: सैलजा

दमनकारी नीतियां अपनाकर पूरे देश में लोकतंत्र की हत्या करने पर तुली है केंद्र सरकार: सैलजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी

राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार पूरे देश में दमनकारी नीतियां अपनाकर लोकतंत्र की हत्या करने पर तुली है, मगर जिस तरह कर्नाटक में भाजपा को शिकस्त का सामना करना पड़ा है, उससे सच्चाई की जीत हुई है। भाजपा की विधायकों को खरीदने की नीति बुरी तरह से विफल साबित हुई। कुमारी सैलजा रविवार को गांव बलाना में कांग्रेस नेता हरजिंद्र सिंह पूनिया रिंकू द्वारा आयोजित जनाधिकार रैली में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रही थीं। उनके पहुंचने पर हरजिंद्र सिंह पूनिया और उनकी प|ी पार्षद हरदीप कौर सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं ने बुके देकर स्वागत किया। कुमारी सैलजा ने पुनिया दंपत्ति को इस रैली की सफलता पर बधाई दी।

सैलजा ने कहा कि अब मोदी की विदाई का युग आरंभ हो चुका है। जो भाजपा पूरे देश में कांग्रेस मुक्त भारत का सपना देख रही थी, उसे मुंह की खानी पड़ी है। देश से बेरोजगारी, महंगाई, विकास, कानून व्यवस्था आदि के मुद्दे पर सरकार बुरी तरह से फेल साबित हुई है। हरियाणा की बात करें तो पूरे प्रदेश में खट्टर राज में अराजकता का माहौल है। पारदर्शी शासन के दावे करने वाली सरकार में नौकरियां में धांधलियां सामने आ रही है और इस सरकार में कर्मचारी चयन आयोग की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगा हुआ है। यह सरकार बार-बार भर्तियां रद्द करने में लगी है। प्रदेश का किसान सरकार से परेशान है। उन्होंने कहा कि भाजपा भारतीय जुमला पार्टी है। सफाई कर्मचारी कई दिनों से हड़ताल पर हैं। उनकी मांगों को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। भाजपा नेता झाडू लेकर फोटो खिंचाने में माहिर हैं। पहले कूड़ा डाल दिया जाता है और बाद में फोटो खिंचाने के लिए कूड़ा उठाया जाता है। रैली आयोजक रिंकू पूनिया ने कहा कि आज प्रदेश का युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। भाजपा केवल धर्म व जाति की राजनीति करते हुए लोगों को बांटने में तुली है। आगामी चुनावों में प्रदेश की जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। इस मौके पर पूर्व संसदीय सचिव रामकिशन गुर्जर, राजपाल भूखड़ी, प्रताप चौधरी, पूर्व विधायक जसबीर मलौर, किरणबाला जैन, हिम्मत सिंह, सेठ मदन लाल, जिला उपाध्यक्ष जनार्दन ठाकुर, राजकुमार गामा, अशोक बरतिया, आशीष टक्कर, लवली नंबरदार भडी, सतनाम बलाना, बलविंद्र सिंह पूनिया, जोगिंद्र बलाना, रिंपी नन्यौला, तरसेम जंधेड़ी, रोकी राणा, हरपाल लहारसा, जंटी संधू, परविंदर सिंह परी, सतीश सोंटा, बलदेव खुरचनपुर, बलकार संधू, रवि कौशिक सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सिटी में जनसमूह को संबोधित करतीं राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा।

खबरें और भी हैं...