अम्बाला | कर्नाटक में भाजपा के सारे समीकरण तोड़ते हुए कांग्रेस की सरकार बन गई। कांग्रेस की इस जीत की खुशी में रविवार को राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा के निवास स्थान पर जश्न मनाया गया। इसमें कांग्रेस युवा नेता परविंदर सिंह परी ने 51 किलो लड्डू बांटे व हवा में कुमारी सैलजा द्वारा गुब्बारे छोड़कर खुशी मनाई गई। इस दौरान ढोल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर डांस भी किया।
परी ने बताया कि कर्नाटक में भाजपा ने सभी संवैधानिक नियमों को ताक पर रखकर सरकार बनाने को काम कर रही थी, लेकिन राहुल गांधी के कुशल मार्गदर्शन में कांग्रेस ने भाजपा के सभी नापाक इरादों को दबा दिया। बल्कि कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाई। परी ने कहा कि इससे साफ है कि भाजपा को राहुल गांधी ही समाप्त करेंगे। क्योंकि जनता भाजपा से परेशान हो चुकी है। उन्होंने कहा इसी प्रकार हरियाणा में भी आगामी चुनावों में राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी और जो जनता विरोधी नियम भाजपा सरकार ने बनाए हैं, उन्हें समाप्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोमवार को राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा नगर निगम में मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को समर्थन देने पहुंचेगी। वहीं हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का खाना ट्रिपल एस टीम के द्वारा हड़ताल समाप्त नहीं होने तक किया जाएगा। मौके पर नितिन सहगल, गुरविंदर बासन बंटी, तरुण खेड़ा, रामपाल, विक्की, जैकिन डाबर, विशाल मधोक, मनीष सभरवाल, रमन अग्रवाल, सचिन गर्ग, नीरज इलाहाबादी, अमित गुलाटी, विनोद जौहर, विजय, सन्नी, निशि, रिंकू व मनिंदर सिंह सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।