पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • विज को ज्ञापन सौंप पुरानी पेंशन स्कीम लागू कराने की मांग

विज को ज्ञापन सौंप पुरानी पेंशन स्कीम लागू कराने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला | पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करवाने के लिए रविवार को पेंशन बहाली संघर्ष समिति के आह्वान पर जिला अम्बाला के कर्मचारियों ने जिला प्रधान रमेश कुमार की अध्यक्षता में कैंट बस अड्डे पर मीटिंग की। इस अवसर पर संचालन रमन सैनी ने किया और प्रदर्शन करते हुए स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन दिया। राज्य प्रधान बिजेंदर धारीवाल ने पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने की मांग की। क्योंकि नई पेंशन स्कीम पूरी तरह बीमा कंपनी व शेयर मार्केट पर आधारित हैं जिसमें कोई गारंटी नहीं हैं कि हमें सेवा उपरांत पेंशन मिलेगी। 2004 से पहले सरकारी कर्मचारियों को पेंशन के साथ साथ जीपीएफ में पैसा कटवाने की सुविधा थी और इस पर हमें ब्याज भी मिलता था। अगर नई पेंशन इतनी अच्छी और लाभ देने वाली हैं तो पूरे हिंदुस्तान में सांसदों व विधायकों पर भी लागू की जाए। क्योंकि ये भी तीन तीन पेंशन लेते हैं। इस अवसर पर राज्य उपप्रधान कमलदीप हुसैनी, जयबीर घणघस प्रदेश प्रवक्ता, आनंद कंवर, विजय, सतबीर उपप्रधान, संजय शास्त्री, विक्रम राणा, बसंत सैनी, राजेंद्र सोलंकी, बिजेंदर, मनीष गुप्ता, तरुण, संदीप कलसी व नीरज ढाका सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...