अम्बाला | भाजपा युवा मोर्चा की बैठक कैंट के एक निजी रेस्टोरेंट में भाजपा सदर मंडल प्रधान कुनाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी अभिकांत वत्स ने बताया कि बैठक में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज द्वारा अम्बाला में अब तक हुए विकास कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं को अपने अपने क्षेत्र में शेष रह गए विकास कार्यों की सूची बनाने के लिए अवगत करवाया गया। मौके पर कैंटोनमेंट बोर्ड पार्षद सनी, महामंत्री अर्जुन यादव, कोषाध्यक्ष आशीष, मंत्री राजेश कुमार, मोहित मित्तल, अजय भोला, पकनदीप बावा, रोहित, अर्जुन, तुषार, राहुल, नीरज, विजय, मनोज, विशाल, गौरव, किशन, शिव, अनुज, श्याम, जस्सी, संदीप, अंकित, रवि, नवनीत, विशाल यादव व तरुण सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।