अम्बाला सिटी | पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने कहा कि जल्द हरियाणा की राजनीति में भूचाल आएगा। वहीं उन्होंने पिछले 12 दिन से हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए प्रदेश सरकार से उनकी मांग मानने की अपील की। चंद्रमोहन का एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री हिन्दू तख्त के राष्ट्रीय प्रचारक वीरेश शांडिल्य के पालिका विहार स्थित निवास पर स्वागत किया गया। मौके पर एटीएफआई के हरियाणा प्रधान कुलवंत सिंह मानकपुर, पंजाब प्रधान लखविंद्र सिंह साधापुर, इंद्रजीत सिंह लाड्डी, सुभाष मेहता, आशीष टक्कर, तरसेम सैनी, संजीव सेठ, राजकुमार, दीपक शांडिल्य, आदित्य पाहवा, सुरेश शर्मा व कई अन्य मौजूद रहे।