पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कॉलेज शिक्षक 22 को पंचकूला में देंगे धरना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी

प्रदेश की यूनिवर्सिटी व कॉलेज शिक्षकों में सातवें वेतन आयोग की कई मांगें न माने जाने के चलते प्रदेश सरकार के प्रति विरोध बढ़ता जा रहा है। जिसके तहत एचफुकटो ने शिक्षा सदन पंचकूला में सांकेतिक धरने का फैसला लिया। धरने में प्रदेश के सभी कॉलेज एवं विश्वविद्यालय संगठन भाग लेंगे। एसोसिएशन पदाधिकारियों के अनुसार प्रदेश सरकार सभी कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ दे चुकी है। मानव संसाधन मंत्रालय व विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से नवंबर 2017 में विश्वविद्यालय व कॉलेज कैडर के शिक्षकों के लिए सातवें वेतन आयोग को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। केंद्रीय विवि के शिक्षकों को इसका लाभ मिल चुका है। पुरानी पेंशन को लागू करवाना, बिना नेट पीएचडी धारक शिक्षकों को पांच अग्रिम वेतन वृद्धियां, सेल्फ फाइनेंस की में कार्यरत शिक्षकों को बजट करना आदि शामिल हैं, वार्षिक एकेडमिक कैलेंडर, पाठ योजना आदि प्रमुख मुद्दे हैं। हरियाणा कॉलेज टीचर्स एसो. अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र चाहर ने कहा कि 22 को शिक्षक पंचकूला धरने में शामिल हाेंगे।

खबरें और भी हैं...