पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • 20 स्टूडेंट से कम संख्या वाले 36 प्राइमरी स्कूल हो सकते हैं मर्ज

20 स्टूडेंट से कम संख्या वाले 36 प्राइमरी स्कूल हो सकते हैं मर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला के 36 राजकीय प्राइमरी स्कूलों पर दूसरे स्कूलों में मर्ज होने की तलवार लटक गई है। यह वो स्कूल हैं जिनमें स्टूडेंट्स की संख्या 20 से कम है। ऐसे में इन 36 स्कूलों में पढ़ने वाले 488 स्टूडेंट्स के लिए भी परेशानियां खड़ी होंगी। दूसरी तरफ सरकारी स्कूलों में स्टूडेंट्स की संख्या बढ़ाने का दावा करने वाले शिक्षा विभाग अधिकारियों के लिए काफी चिंता का विषय है। शिक्षा विभाग अधिकारी लगातार सरकारी स्कूल एडमिशन बढ़ाने की बात कह चुके हैं, लेकिन इन स्कूलों में स्टूडेंट की संख्या देखकर हकीकत का पता चलता है। निदेशक मौलिक शिक्षा हरियाणा ने कम स्टूडेंट संख्या वाले स्कूलों की सूचना मांगी थी। जिला शिक्षा अधिकारियों ने सूचना निदेशक मौलिक शिक्षा हरियाणा को भेज दी है।

स्कूलों में स्टूडेंट की संख्या कम होने के कारण| दरअसल, प्राइमरी स्कूलों में लगातार स्टूडेंट की संख्या कम हो रही है। ऐसे भी कई स्कूल हैं जिनमें 25 से ज्यादा भी स्टूडेंट की संख्या नहीं है। इसमें कारण यह भी है कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्राइवेट स्कूलों पर शिक्षा विभाग की कोई लगाम नहीं है। नियमों की धज्जियां उड़ाकर स्कूल खोले जा रहे हैं। कई स्कूल बिना विभागीय परमिशन के चल रहे हैं। विभाग द्वारा गैर शैक्षिक कार्य अध्यापकों से लिए जा रहे हैं। बीएलओ की ड्यूटी भी प्राइमरी टीचर कर रहे हैं। कई स्कूलों में टीचर्स की कमी है। पांच कक्षाओं को दो टीचर ही पढ़ा रहे हैं। ज्यादातर अभिभावक सरकारी स्कूलों में अपने बच्चों को इसलिए नहीं डालते, क्योंकि उन्हें डर रहता है कि सरकारी स्कूल में पढ़ाई नहीं होती। विभाग को विभिन्न ट्रेनिंग, कार्यक्रम और टीचर्स से ली जानी वाली गैर शैक्षिक ड्यूटी को छोड़कर सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना होगा तभी स्कूलों को बचाया जा सकता है।

पहले भी कई स्कूल हो चुके हैं मर्ज| अम्बाला में पहली से 12वीं तक 779 सरकारी स्कूल हैं। इनमें से 479 प्राइमरी स्कूल हैं। पहले भी स्टूडेंट की संख्या कम होने से कई स्कूलों को मर्ज किया जा चुका है। मर्ज होने पर उन स्कूलों के बच्चे दूसरे गांव के स्कूलों में जाकर पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसे ही अब 36 स्कूल भी मर्ज हो सकते हैं।

सरकार द्वारा प्राइमरी स्कूलों को मर्ज करना गलत है। ऐसे स्कूल मर्ज नहीं होने चाहिए। संघ स्कूल मर्ज होने पर विरोध करेगा। अमित छाबड़ा, जिला प्रधान, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ, अम्बाला।

निदेशक मौलिक शिक्षा हरियाणा ने 20 स्टूडेंट से कम राजकीय प्राइमरी स्कूलों की संख्या मांगी थी। विभाग ने जिला के 36 प्राइमरी स्कूलों की लिस्ट निदेशालय को भेजी है। उमा शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी, अम्बाला।

ब्लॉक, स्कूल और स्टूडेंट स्ट्रेंथ

अम्बाला ब्लॉक वन

जीपीएस नंबर 2 17

जीपीएस मिर्जापुर 20

जीपीएस बेगोमाजरा 16

जीपीएस गोबिंदगढ़ 16

जीपीएस अहमा 16

जीपीएस भूरेमाजरा 14

जीपीएस मटहेड़ी जट्टां 19

जीपीएस खासपुर 18

जीपीएस जगौली 12

अम्बाला ब्लॉक टू

जीपीएस रामगढ़ माजरा 18

जीपीएस बिलपुरा 18

ब्लॉक बराड़ा

जीपीएस रामनगर उगाला 11

जीपीएस प्रेम नगर 09

जीपीएस मौजगढ़ 16

जीपीएस अकालगढ़ 15

जीपीएस धनौरी 04

जीपीएस मुकंद माजरा 15

जीपीएस डुलियानी ब्वॉय 18

जीपीएस बीबी फोकसा 15

जीपीएस अलियासपुर 15

ब्लॉक शहजादपुर

जीपीएस कोड़वा कलां 13

जीपीएस धमौली ऊपरली 19

जीपीएस खेड़ागनी 08

जीपीएस चेतां 11

जीपीएस तनका माजरा 00

ब्लॉक नारायणगढ़

जीपीएस छज्जल माजरा 05

जीपीएस ब्राह्मणा माजरा 07

जीपीएस छोटी रसौर 07

जीपीएस सुरगल 10

जीपीएस बलोपुर 12

जीपीएस भुखड़ी 12

जीपीएस तपरियां रुलदू 14

जीपीएस खानपुर राजपुतान 19

ब्लॉक साहा

जीपीएस ब्राह्मणा माजरा 12

जीपीएस हसनपुर 17

जीपीएस केसोपुर 20

अम्बाला ब्लॉक वन

जीपीएस नंबर 2 17

जीपीएस मिर्जापुर 20

जीपीएस बेगोमाजरा 16

जीपीएस गोबिंदगढ़ 16

जीपीएस अहमा 16

जीपीएस भूरेमाजरा 14

जीपीएस मटहेड़ी जट्टां 19

जीपीएस खासपुर 18

जीपीएस जगौली 12

अम्बाला ब्लॉक टू

जीपीएस रामगढ़ माजरा 18

जीपीएस बिलपुरा 18

ब्लॉक बराड़ा

जीपीएस रामनगर उगाला 11

जीपीएस प्रेम नगर 09

जीपीएस मौजगढ़ 16

जीपीएस अकालगढ़ 15

जीपीएस धनौरी 04

जीपीएस मुकंद माजरा 15

जीपीएस डुलियानी ब्वॉय 18

जीपीएस बीबी फोकसा 15

जीपीएस अलियासपुर 15

ब्लॉक शहजादपुर

जीपीएस कोड़वा कलां 13

जीपीएस धमौली ऊपरली 19

जीपीएस खेड़ागनी 08

जीपीएस चेतां 11

जीपीएस तनका माजरा 00

ब्लॉक नारायणगढ़

जीपीएस छज्जल माजरा 05

जीपीएस ब्राह्मणा माजरा 07

जीपीएस छोटी रसौर 07

जीपीएस सुरगल 10

जीपीएस बलोपुर 12

जीपीएस भुखड़ी 12

जीपीएस तपरियां रुलदू 14

जीपीएस खानपुर राजपुतान 19

ब्लॉक साहा

जीपीएस ब्राह्मणा माजरा 12

जीपीएस हसनपुर 17

जीपीएस केसोपुर 20

अम्बाला ब्लॉक वन

जीपीएस नंबर 2 17

जीपीएस मिर्जापुर 20

जीपीएस बेगोमाजरा 16

जीपीएस गोबिंदगढ़ 16

जीपीएस अहमा 16

जीपीएस भूरेमाजरा 14

जीपीएस मटहेड़ी जट्टां 19

जीपीएस खासपुर 18

जीपीएस जगौली 12

अम्बाला ब्लॉक टू

जीपीएस रामगढ़ माजरा 18

जीपीएस बिलपुरा 18

ब्लॉक बराड़ा

जीपीएस रामनगर उगाला 11

जीपीएस प्रेम नगर 09

जीपीएस मौजगढ़ 16

जीपीएस अकालगढ़ 15

जीपीएस धनौरी 04

जीपीएस मुकंद माजरा 15

जीपीएस डुलियानी ब्वॉय 18

जीपीएस बीबी फोकसा 15

जीपीएस अलियासपुर 15

ब्लॉक शहजादपुर

जीपीएस कोड़वा कलां 13

जीपीएस धमौली ऊपरली 19

जीपीएस खेड़ागनी 08

जीपीएस चेतां 11

जीपीएस तनका माजरा 00

ब्लॉक नारायणगढ़

जीपीएस छज्जल माजरा 05

जीपीएस ब्राह्मणा माजरा 07

जीपीएस छोटी रसौर 07

जीपीएस सुरगल 10

जीपीएस बलोपुर 12

जीपीएस भुखड़ी 12

जीपीएस तपरियां रुलदू 14

जीपीएस खानपुर राजपुतान 19

ब्लॉक साहा

जीपीएस ब्राह्मणा माजरा 12

जीपीएस हसनपुर 17

जीपीएस केसोपुर 20

खबरें और भी हैं...