पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • मिशन अस्पताल में युवा कांग्रेस लगाएगी रक्तदान शिविर

मिशन अस्पताल में युवा कांग्रेस लगाएगी रक्तदान शिविर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी | सिटी यूथ कांग्रेस के प्रधान मुकेश कुमार शंटी ने बताया कि 21 मई को स्वर्गीय राजीव गांधी के स्मरण पर मिशन अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान जो रक्त एकत्रित होगा, उसे भारतीय सैनिकों को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसे लेकर युवा टीम काम कर रही है और अधिक से अधिक मात्रा में रक्तदान करके इतिहास रचा जाएगा। जो आज से पहले कभी नहीं हुआ। शिविर को लेकर लगभग तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील करते हुए कहा कि सैनिकों के लिए समर्पित होने वाले शिविर में भी योगदान दें ताकि रक्त एकत्रित करके उन तक पहुंचाया जा सके।

खबरें और भी हैं...