पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान करने पर 18 लोगों पर किया जुर्माना

सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान करने पर 18 लोगों पर किया जुर्माना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी | स्वास्थ्य विभाग ने तंबाकू निषेध से संबंधित नियमों की अवहेलना करने वालों पर कानूनी कार्रवाई के लिए अभियान शुरू किया है। सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने वाले 18 लोगों पर जुर्माना करने के साथ-साथ बैंकों और कार्यालयों में धूम्रपान निषेध के बोर्ड न लगे होने पर संबंधित अधिकारियों को नोटिस भी जारी किया गया। सिविल सर्जन डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि डीसी शरणदीप कौर बराड़ के निर्देश पर तंबाकू निषेध से संबंधित कोटपा कानून की पालना सुनिश्चित करवाने के लिए निरीक्षण किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों के साथ-साथ जेनरेशन सेवियर एसोसिएशन के प्रतिनिधि रमन शर्मा और जीवनदीप सिंह भी निरीक्षण में शामिल हैं। शहर की कई दुकानों में गैर कानूनी ढंग से लगे तंबाकू उत्पादों के विज्ञापन बोर्डों को उतरवाए हैं।

खबरें और भी हैं...