पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • फर्जी इनकम सर्टिफिकेट बनवा निजी स्कूल में कराया बच्चे का दाखिला, केस दर्ज

फर्जी इनकम सर्टिफिकेट बनवा निजी स्कूल में कराया बच्चे का दाखिला, केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
134ए के तहत प्राइवेट स्कूल में एडमिशन के लिए किए गए फर्जीवाड़े का एक चिट्ठी ने खुलासा कर दिया। जो दूसरी कक्षा में एडमिशन ले चुके एक बच्चे के पिता से जुड़ा है। जिसने तमाम नियमों को दरकिनार कर पहले फर्जी इनकम सर्टिफिकेट बनवाया और फिर बच्चे को उसी सर्टिफिकेट के बल पर प्राइवेट स्कूल में एडमिशन दिलवा दिया। जिसे लेकर स्कूल ने पिता के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करवाया है। हालांकि बच्चा अभी स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहा है, क्योंकि उसका इस पूरे प्रकरण से कोई लेना-देना नहीं है। इधर, पुलिस ने भी फर्जीवाड़े पर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, कुछ दिन पहले सिटी गीता नगरी में रहने वाले तलविंद्र सिंह ने अपने बेटे का माइंड ट्री स्कूल की दूसरी कक्षा में एडमिशन करवाया। यह एडमिशन शिक्षा नियमावली 134ए के तहत हुआ था। जिसके लिए तलविंद्र सिंह ने विभाग को अपनी इनकम से जुड़ा सर्टिफिकेट भी दिया था। साथ ही शपथपत्र में कहा था कि उसकी सालाना इनकम 96 हजार रुपए है। लिहाजा स्कूल ने भी तलविंद्र सिंह के बेटे को तमाम औपचारिकताएं पूरी होने पर एडमिशन दे दिया था।

खबरें और भी हैं...