पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • 62 साल के बुजुर्ग की आंखों में मिर्च डाल साइकिल से गिराया, बैग नहीं छीन पाए तो जेब से 44 हजार झपटे

62 साल के बुजुर्ग की आंखों में मिर्च डाल साइकिल से गिराया, बैग नहीं छीन पाए तो जेब से 44 हजार झपटे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी

इन दिनों बाइक सवार झपटमारों के निशाने पर ट्विनसिटी के बुजुर्ग हैं। जो किसी काम से बाहर निकलते हैं और फिर झपटमार उनकी लाचारी का फायदा उठाकर उनसे सामान छीन लेते हैं। ऐसा ही एक मामला सोमवार शाम 62 वर्षीय बुजुर्ग गुरचरण लाल के साथ उस समय घटित हुआ। जब वह दुकान बंद करके साइकिल से घर की तरफ लौट रहे थे। तब बाइक सवार दो युवकों ने उनकी आंखों में मिर्च डाली और फिर उन्हें धक्का देकर नीचे गिरा दिया। यही नहीं हाथ से बैग छीनने की कोशिश की। जब कामयाबी नहीं मिली तो वह उनकी अंदर की जेब से कैश निकालकर फरार हो गए। इस वारदात को पुलिस ने अपने रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक झपटमारों की पहचान नहीं हुई है।

अंडर गारमेंट्स का कारोबार करते हैं गुरचरण| सिटी खत्तरवाड़ा में रहने वाले गुरचरण की बस स्टैंड के नजदीक गुलाटी इंटरप्राइजेज के नाम से दुकान है। जिसमें वह अंडर गारमेंट्स की सेल-परचेज का काम करते हैं। पता चला है कि सोमवार को वह करीब आठ बजे दुकान बंद करके साइकिल से घर की तरफ लौट रहे थे। उस समय उनके हाथ में एक बैग था। जिसमें एक लाख कैश और दुकान की चाबियां थी। जैसे ही वह सुहाग होटल के नजदीक पहुंचे तो बाइक सवार युवकों ने उनकी आंखों में मिर्च डाल दी। वह कुछ समझ पाते, इससे पहले युवकों ने उनकी साइकिल को धक्का दिया और गुरचरण को नीचे गिरा दिया। फिर वह उनके हाथों से बैग छीनने लगे, लेकिन गुरचरण ने बैग नहीं छोड़ा। इसे लेकर झपटमारों ने काफी जोर भी लगाया।

इस साल अब तक

शोर हुआ तो अंदर की जेब से पैसे निकाले पैसे

34

इसी बीच शोर हुआ तो पड़ोस की कुछ महिलाएं घर से बाहर आ गई। इसे देखकर एक झपटमार ने उनकी पेंट की अंदर की जेब में हाथ डाला और कैश निकाल लिया। इसी बीच वह दोनों फरार हो गए। वारदात में गुरचरन को काफी चोट भी आई हैं। चूंकि उस समय अंधेरा हो गया था, इसलिए वह बाइक का नंबर भी नोट नहीं कर पाए। हालांकि शोर होने पर लोगों ने झपटमारों की बाइक का पीछा किया, लेकिन तब तक वह काफी दूर जा चुके थे। झपटमारों ने बुजुर्ग से 44 हजार का कैश छीना है। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तब पुलिस ने छानबीन के बाद केस दर्ज कर जांच शुरू की।

जानकारी देते गुरचरण।

भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी

इन दिनों बाइक सवार झपटमारों के निशाने पर ट्विनसिटी के बुजुर्ग हैं। जो किसी काम से बाहर निकलते हैं और फिर झपटमार उनकी लाचारी का फायदा उठाकर उनसे सामान छीन लेते हैं। ऐसा ही एक मामला सोमवार शाम 62 वर्षीय बुजुर्ग गुरचरण लाल के साथ उस समय घटित हुआ। जब वह दुकान बंद करके साइकिल से घर की तरफ लौट रहे थे। तब बाइक सवार दो युवकों ने उनकी आंखों में मिर्च डाली और फिर उन्हें धक्का देकर नीचे गिरा दिया। यही नहीं हाथ से बैग छीनने की कोशिश की। जब कामयाबी नहीं मिली तो वह उनकी अंदर की जेब से कैश निकालकर फरार हो गए। इस वारदात को पुलिस ने अपने रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक झपटमारों की पहचान नहीं हुई है।

अंडर गारमेंट्स का कारोबार करते हैं गुरचरण| सिटी खत्तरवाड़ा में रहने वाले गुरचरण की बस स्टैंड के नजदीक गुलाटी इंटरप्राइजेज के नाम से दुकान है। जिसमें वह अंडर गारमेंट्स की सेल-परचेज का काम करते हैं। पता चला है कि सोमवार को वह करीब आठ बजे दुकान बंद करके साइकिल से घर की तरफ लौट रहे थे। उस समय उनके हाथ में एक बैग था। जिसमें एक लाख कैश और दुकान की चाबियां थी। जैसे ही वह सुहाग होटल के नजदीक पहुंचे तो बाइक सवार युवकों ने उनकी आंखों में मिर्च डाल दी। वह कुछ समझ पाते, इससे पहले युवकों ने उनकी साइकिल को धक्का दिया और गुरचरण को नीचे गिरा दिया। फिर वह उनके हाथों से बैग छीनने लगे, लेकिन गुरचरण ने बैग नहीं छोड़ा। इसे लेकर झपटमारों ने काफी जोर भी लगाया।

स्नैचर पकड़े जाते हैं और शिनाख्त न होने पर छूट जाते हैं

स्नैचर पकड़े़ जाते हैं और कोर्ट से बच निकलते हैं, क्योंकि स्नैचिंग के शिकार लोग उन्हें पहचानने से ही इनकार कर देते हैं। स्नैचिंग का शिकार हुए ज्यादातर लोग कोर्ट में स्नैचर को पहचानने से इनकार कर देते हैं। गवाही से पहले ही इन्हें स्नैच किया हुआ सामान मिल जाता है। स्नैचर आमतौर पर चेहरा ढककर वारदात करते हैं। वहीं, पुलिस लोगों से बयान करवाती है कि वह सामने आने पर स्नैचर की पहचान कर सकते हैं। इस मामले में पुलिस भी ढिलाई बरतती है ताकि एफआईआर न दर्ज हो सके और पीड़ित को समझा-बुझा कर घर भेज दिया जाता है।

बुजुर्गों को बना रहे निशाना

अभी कुछ दिन पहले महेश नगर में एक बुजुर्ग महिला के गले से झपटमारों ने सोने की चेन झपट ली थी। यह वारदात पुलिस ने दर्ज नहीं की।

कुछ माह पहले सेक्टर-9 में भी एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली थी। उस वारदात को भी दर्ज नहीं किया गया।

इससे पहले विकास विहार में एक बुजुर्ग से वारदात हुई। उसमें भी बाइक सवार युवक चेन छीनकर ले गए। जिसका आज तक कोई सुराग नहीं लगा।

पुलिस ने झपटमारी की वारदात को रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी कैमरों से फुटेज हासिल की जा रही है। जल्द ही आरोपी युवकों को काबू कर लिया जाएगा। संजय सूद, इंचार्ज, 3 नंबर चौकी अम्बाला।

खबरें और भी हैं...