पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • मारपीट कर बेटे समेत घर से निकाला, बाहर बैठी तो पति ने डंडा मार तोड़ दी बेटे की टांग

मारपीट कर बेटे समेत घर से निकाला, बाहर बैठी तो पति ने डंडा मार तोड़ दी बेटे की टांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी

सिटी नया गांव स्थित ससुराल में रह रही विवाहिता को पहले बेटे समेत घर से निकाल दिया। जब वह इंसाफ के लिए घर के बाहर बैठी तो पति ने डंडा मारकर बेटे की टांग तोड़ दी। अब पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति संजय, सास विद्या व ससुर लहरी राम के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दरअसल, इस समय छोटी सब्जी मंडी के पास किराए के मकान में रह रही नेहा का कहना है कि जून 2014 को उसकी शादी नया गांव निवासी संजय के साथ हुई थी। उसके माता पिता ने शादी में काफी दान-दहेज दिया था। मगर पति, सास व ससुर उसके द्वारा लाए गए दान-दहेज से खुश नहीं थे। यही कारण था कि वह उससे बात-बात पर मारपीट करते थे। हालांकि उसे शादी के बाद संजय से बेटा भी हुआ, जिसके खातिर वह ससुराल वालों की यातनाएं सहती रही। आरोप है कि बीती सात मई को उसके पति व सास-ससुर ने उसे मारपीट करके बेटे सहित घर से बाहर कर दिया। क्योंकि उसका आगे-पीछे कोई नहीं था, इसलिए वह घर के बाहर ही बैठ गई। ताकि ससुराल वालों को उसकी हालत पर तरस आ जाए और वह उसे अंदर ले जाएं। बावजूद इसके उन्हें उसकी हालत पर तरस नहीं आया। बाद में सास-ससुर व जेठ-जेठानी के उकसाने पर पति डंडा लेकर आया और उससे मारपीट करने लगा। इस पर उसके बेटे की टांग टूट गई। तब उसने पुलिस को सूचित किया। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।

मृतक पर ही कर दिया मुकदमा दर्ज

खास बात यह है कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उस महिला को भी आरोपी बना लिया, जो इस समय दुनिया में नहीं है और उसकी कई साल पहले मौत हो चुकी है। पीड़िता नेहा का कहना है कि उसकी सास विद्या की कई साल पहले मौत हो गई थी। पति, ससुर, जेठ-जेठानी उसे दहेज के लिए तंग करते थे। जिन्होंने उसके साथ मारपीट की है।

पुलिस ने मारपीट पर केस दर्ज कर लिया है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। इसके बाद ही किसी तरह की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मेहर सिंह, इंचार्ज, सदर थाना अम्बाला।

खबरें और भी हैं...