एक्टिवा पर बैग में रखा लैपटाप चोरी
रामनगर में एक्टिवा पर रखे बैग को व्यक्ति ने चुरा लिया। न्यू प्रभु प्रेम पुरम निवासी मुनीष गोयल की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत मे मुनीष ने बताया कि उसका रामनगर में दफ्तर है। 13 मई को दोपहर लगभग 2.30 बजे वह दफ्तर को ताला लगाने चला गया और अपना बैग एक्टिवा पर रख दिया, लेकिन कुछ देर बाद जैसे ही वापस आया तो एक्टिवा से बैग को गायब पाया। बैग में लैपटाप, चेक बुक व अन्य जरूरी दस्तावेज थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।