पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • पंजाबी में गुमनाम चिट्ठी भेजकर मांगी 30 लाख की फिरौती, लिखा न देने पर पोते को कर लेंगे किडनैप

पंजाबी में गुमनाम चिट्ठी भेजकर मांगी 30 लाख की फिरौती, लिखा- न देने पर पोते को कर लेंगे किडनैप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारायणगढ़| पंजाबी में गुमनाम चिट्ठी भेजकर बदमाशों ने बाकरपुर गांव के जमींदार से 30 लाख रुपए व 20 तोले सोने फिरौती मांगी है। चिट्ठी में चेतावनी दी है कि अगर फिरौती नहीं दी गई तो उसके पोते का किडनेप कर लेंगे। पुलिस ने कश्मीरा सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। कश्मीरा सिंह का परिवार दहशत में है।

लड़के वीरेंद्र ने बताया कि उन्होंने इसे मजाक समझा पर घरवालों के कहने पर शिकायत थाना नारायणगढ़ थाना में दी है। पुलिस ने सीसीटीवी लगाने की हिदायत दी तो उन्होंने कैमरे घर के अंदर बाहर लगवा लिए। दूसरी चिट्ठी 22 अप्रैल को बाहर गांव की चौराहे पर मिली। जो गांव सरपंच ने दी। इस पर कश्मीरा का नाम लिखा है, जिसे खोलकर देखा तो उसमें पंजाबी में धमकी भरा पत्र था। जिसमें लिखा था कि कश्मीरा अपनी ते परिवार दी तैयारी कर लै, सीसीटीवी कैमरे लगवा दिते, तू 30 लाख रुपए व 30 तोले सोना तैयार रख। असी लेन वास्ते आ रयै हां। असी कदै वी आ आ सकदे हां। अगर पोते प्यारा है तां तैयारी करले। इस चिट्ठी नू झूठ न समझी। असी दो गेड़े मार चुके हां। चिट्ठी में तेरे कोल दो महीने दा वक्त है। लिखा हुआ था।

चिट्‌ठी में लिखा- कदै वी आ सकदे हां असी

गांव बाकरपुर के कश्मीरा सिंह के लड़के वीरेंद्र ने बताया कि उनका परिवार 26 साल से खेतों में मकान बनाकर रह रहा है। 24 फरवरी को करीब साढ़े 11 बजे उनकी माता को गेट के पास एक पंजाबी में लिखी गुमनाम चिट्ठी मिली, जिसमें यह लिखा था कि कश्मीरा सिंह हुण तू तैयारी कर ले, पिंड बाकरपुर च तू सब तो वद पैसा वाला आदमी है। पंजाब च हल्ला है, तू अपनी बहू नू सोने दे जेवरात शादी च बहुत ज्यादा पाते ने। असी तां कदै वी आ सकदे हां। असी तेरे पोते नू भी चुक सकदे ने। पोता किसी संस्था दे स्कूल च पढ़दा है। तेरे पास पैसा बहुत ज्यादा है। यह चिट्ठी भेज नहीं रहे आसी भी तेरे कोल आ रहे हैं। अपनी तैयारी कर ले। नाले परिवार दी भी तैयारी कर ले आदि लिखा हुआ था।

नारायणगढ़ में जानकारी देते कश्मीरा सिंह व परिजन।

पुलिस की ढुलमुल कार्रवाई | वीरेंद्र ने बताया कि उसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला तो दर्ज किया, लेकिन पुलिस की ढीली कार्रवाई के चलते परिवार को लेकर चिंतित हूं। बेटा 11वीं कक्षा में पढ़ता है। 21 अप्रैल को बेटे को स्कूल की छुट्टी के समय अम्बाला चौक पर दो सरदार लड़के मिले थे जो उसके बारे में कुछ पूछ रहे थे। उन्हें शक है कि पंजाब नंबर की गाड़ी में आए वह लड़के संदिग्ध हैं। उनकी फुटेज अम्बाला चौक में लगे सीसीटीवी कैमरों से ली जा सकती थी।

मामले की जांच की जा रही है। जांच उपरांत तथ्य के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। अमर सिंह, जांच अधिकारी, नारायणगढ़।

खबरें और भी हैं...