आज बादल छाए रहेंगे, कल से तीन दिन तक हो सकती है बारिश
मंगलवार को सिटी में बच्चों को गर्मी से बचाती महिलाएंं।
अम्बाला| पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर से सक्रिय होने जा रहा है, जिस वजह से गुरुवार से शनिवार तक बारिश की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। वहीं आज आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी होगी जिस वजह से आने वाले दो दिन गर्मी लोगों को सताएगी। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ कुछ जगहों पर सक्रिय होने जा रहा है जिस वजह से बारिश होगी। साथ ही आने वाले दो दिनों में पड़ने वाली गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस व 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान में 1.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। वहीं न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। आज अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।