- Hindi News
- Local
- Haryana
- Ambala
- टाउन प्लानिंग विभाग को जानकारी दिए बिना सरकारी जमीन पर खड़ी कर दी आइस फैक्ट्री, विभाग ने दो पर दर्ज कराया मुकदमा
टाउन प्लानिंग विभाग को जानकारी दिए बिना सरकारी जमीन पर खड़ी कर दी आइस फैक्ट्री, विभाग ने दो पर दर्ज कराया मुकदमा
अम्बाला| टाउन प्लानिंग दफ्तर को बिना जानकारी दिए सरकारी जमीन पर दो व्यक्तियों ने आइस फैक्ट्री खड़ी कर दी। सूचना मिलते ही अधिकारी जब मौके पर पहुंचे तो आइस फैक्ट्री संचालक जमीन से जुड़े कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सके। तंदवाल निवासी हरनेक सिंह व मुलाना निवासी राम प्रकाश के खिलाफ हरियाणा डिवेलपमेंट एंड रेगुलेशन ऑफ अर्बन एरिया एक्ट 1975 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
एसपी अम्बाला को दी शिकायत में टाउन प्लानिंग विभाग ने बताया कि तंदवाल व मुलाना के दो लोगों ने गांव खुड्डी में सरकारी जमीन पर आइस फैक्ट्री बना ली है। दोनों व्यक्तियों ने फैक्ट्री बनाने के लिए कोई एनओसी ली है और न ही जमीन को लेकर फीस जमा कराई है। जमीन पर जो भी निर्माण किया गया है वो गैरकानूनी है। मामले की जांच की गई और सभी तथ्य सही पाए गए। दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 10 के तहत महेशनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।