21 को कष्ट निवारण बैठक में परिवहन मंत्री सुनेंगे समस्याएं
अम्बाला | परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार 21 मई को प्रात: 11 बजे सिटी के पंचायत भवन में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता करेंगे। सिटी मजिस्ट्रेट सुशील कुमार ने बताया कि बैठक में शिकायत निवारण समिति के एजेंडे में शामिल शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। बैठक में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस और शिकायत निवारण समिति के गैर सरकारी सदस्य भी मौजूद रहेंगे।