पाठशाला में बच्चों को चुनाव की जानकारी दी
अम्बाला सिटी | भारत में लोकतंत्र आवश्यक है। इसके लिए मंगलवार को जीआरएसडी स्कूल में विद्यार्थियों को प्रेरित करने के लिए चुनावी पाठशाला निर्वाचन आयोग के तत्वाधान में आयोजित की गई। पाठशाला का संचालन अतुल मित्तल तथा बीएम गौड़ ने किया। पाठशाला में प्रोसिडिंग अफसर की भूमिका प्रधानाचार्य अनिता महेंद्रू ने निभाई।