पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • साईं धाम मंदिर के 8वें स्थापना दिवस पर कव्वाल और भजन गायक जुनैद करेंगे बाबा का गुणगान

साईं धाम मंदिर के 8वें स्थापना दिवस पर कव्वाल और भजन गायक जुनैद करेंगे बाबा का गुणगान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साईं धाम मंदिर का आठवां स्थापना दिवस समारोह श्री साईं सेवक मंडल इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया जा रहा है। साईं धाम मंदिर, लक्ष्मीपुरा नजदीक टांगरी पुल महेश नगर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर साईं भक्तों द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मंगलवार प्रात 9.30 बजे विशाल साईं पालकी के आयोजन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। साईं पालकी में भक्तों ने नतमस्तक होकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

बाबा की पालकी साईं धाम मंदिर से आरंभ होकर महेश नगर, राजा पार्क, रानी बाग, अग्रसेन नगर, एकता विहार, निर्मल विहार से होती हुई गणेश विहार पर संपन्न हुई।

गुरुवार 17 मई को साईं सेवक मंडल की ओर से इस वर्ष साईं धाम मंदिर का आठवां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर शाम 5 बजे से साईं भजन संध्या का शुभारंभ होगा। इसमें कव्वाल एवं भजनकर्ता जुनैद जुबेर वासी साईं का गुणगान करेंगे।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर खेल व स्वास्थ्य मंत्री हरियाणा सरकार अनिल विज मौजूद रहेंगे। भजन संध्या के बाद रात्रि 9 बजे भंडारे का आयोजन किया जाएगा जो प्रभु इच्छा तक चलेगा।

साईं धाम से निकाली गई साईं पालकी के दौरान भक्त पालकी उठाए हुए।

साईं पालकी के दौरान भजन गाते साईं भक्त।

खबरें और भी हैं...