खसरा-रुबेला का टीका पूर्णरूप से सुरक्षित है, इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं, जरूर लगवाएं
लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल में बच्चों को खसरा व रुबेला विषाणु से होने वाली बीमारियों से बचने के लिए प्री नर्सरी से कक्षा दसवीं तक के सभी बच्चों को सफलतापूर्वक खसरा व रुबेला वैक्सीन का टीका लगाया गया। यह टीकाकरण राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा एक राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत खसरा तथा रुबेला के प्रति सुरक्षा प्रदान करने हेतु लगाया जा रहा है। खसरा एक जानलेवा रोग है और रुबेला एक संक्रामक रोग है जो वायरस द्वारा फैलता है। खसरा रुबेला का टीका पूर्णरूप से सुरक्षित है इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं हैं। इसलिए खसरे को ख़त्म करने व खसरा-रुबेला पर नियंत्रण हेतु यह टीकाकरण कराया गया जिसमें सभी बच्चों और अभिभावकों का पूर्ण सहयोग मिला। प्रधानाचार्या रुचि शर्मा ने इस टीकाकरण में अभिभावकों, स्वास्थ्य विभाग तथा बच्चों द्वारा दिए गए सहयोग को प्रशंसा की। इस अवसर पर दिगंबर जैन सभा के प्रधान दिनेश चंद जैन, विद्यालय के जनरल मैनेजर राजकुमार जैन, सीनियर मैनेजर एसके जैन व मैनेजर अनिल जैन ने सभी के सहयोग की सराहना की।