परिषद के शिविर में 205 रोगियों की हुई जांच
अम्बाला सिटी| सिटी भारत विकास परिषद की तरफ से गांव धीन में रविवार को निशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप लगाया गया। इसमें लोगों की आंखों में मोतियाबिंद की जांच के अलावा दांत, चमड़ी व जनरल चेकअप किया गया जिसका लाभ करीब 205 लोगों ने उठाया। इस दौरान लोगों को दवाइयां भी दी गई। कैंप का आयोजन कृष्ण गोपाल शर्मा के सौजन्य से किया गया। इसमें डाॅ. वीके शर्मा, डाॅ. ऋषि पाल अग्रवाल, डाॅ. सर्वजीत कौर व लैब टेक्नीशियन प्रिंसी जिंदल और शालिनी ने मरीजों की जांच की। इसमें दवाइयों का वितरण राकेश शर्मा द्वारा किया गया। प्रेस सचिव राजेश बंसल ने बताया कि परिषद मोतियाबिंद मुक्त अभियान के तहत माह के तीसरे शुक्रवार को निशुल्क कैंप परिषद भवन में लगाती है। परिषद अध्यक्ष नरेश मित्तल ने बताया कि परिषद में जो सेवाएं चल रही हैं, उनके लाभार्थियों की संख्या एक लाख तक करना है। इस अवसर पर संगठन मंत्री सुरेश शर्मा, कोषाध्यक्ष रविन्दर नाथ मित्तल, सचिव अरविंद कौशिक, कैंप अध्यक्ष तिलकराज अरोड़ा सहित मदन लाल, रामकुमार बंसल व रजनीश गर्ग उपस्थित रहे।