पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • गोवा सप्त क्रांति में सफर कर रही महिला का कैंट स्टेशन पर छीना पर्स

गोवा सप्त-क्रांति में सफर कर रही महिला का कैंट स्टेशन पर छीना पर्स

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला | कोटा से चंडीगढ़ जा रहे परिवार के साथ ट्रेन में छीना-झपटी हो गई। कैंट स्टेशन के नजदीक एक शख्स गोवा सप्त-क्रांति में बैठी महिला का पर्स झपट कर फरार हो गया। शिकायत मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और पीड़ित महिला के बयान दर्ज किए। जीआरपी को दी शिकायत में काेटा राजस्थान निवासी माेनिका गुप्ता ने बताया कि 19 अप्रैल को वह गाड़ी संख्या 12449 में कोटा से चंडीगढ़ जा रहे थे। गाड़ी रात लगभग 12.50 पर कैंट रेलवे स्टेशन पहुंची। जैसे ही गाड़ी स्टेशन से चली तो किसी अंजान व्यक्ति ने मेरा हेंड बैग छीन लिया, जब तक शोर मचाया तब तक झपटमार फरार हो गया था। मोनिका ने बताया कि बैग मे 30 हजार रुपए की नगदी, सोने के जेवर व कुछ जरूरी दस्तावेज थे। जीआरपी थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

कोटा से चंडीगढ़ जा रहे परिवार के साथ हुई वारदात

खबरें और भी हैं...