अम्बाला | हिमाचल एक्सप्रेस में दिल्ली से ऊना जा रही महिला का अज्ञात व्यक्ति ने बैग चोरी कर लिया। बैग में 5 लाख रुपए की ज्वैलरी थी। परिवार की तरफ से शिकायत नंगल जीआरपी को दी गई। जीरो एफआईआर के आधार पर कैंट जीआरपी थाने में 1.25 लाख रुपए की चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ऊना निवासी चंदर शेखर राणा ने जीआरपी को दी शिकायत में बताया कि 23 अप्रैल को वह परिवार सहित गाड़ी संख्या 14553 के एसी कोच ए-1 में सफर कर रहे थे। कुरुक्षेत्र व अम्बाला स्टेशन के बीच अज्ञात व्यक्ति उसकी प|ी के हाथ में पकड़ा पर्स छीन कर फरार हो गया। ऊना निवासी चंदर शेखर से जब इस बारे बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्होंने लगभग 5 लाख रुपए की चोरी की शिकायत दी थी, वह कैसे 1.25 लाख में बदल गई ।
ऊना निवासी ने जीआरपी कैंट को दी थी शिकायत