अम्बाला सिटी | परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार 22 मई को प्रात: 11 बजे सिटी के पंचायत भवन में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता करेंगे। सिटी मजिस्ट्रेट सुशील कुमार ने बताया कि इस बैठक में शिकायत निवारण समिति के एजेंडे में शामिल शिकायतों की सुनवाई की जाएगी।