अम्बाला सिटी | सिटी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी रखवाया है। हादसा गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे जीआरपी चौकी के पास घटित हुआ। उस समय करीब 45 वर्षीय एक व्यक्ति लाइन क्राॅस कर रहा था। लाइन पर ट्रेन आ गई जिसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है।