अम्बाला सिटी| सेंट जोसफ स्कूल में गुरुवार को मदर्स-डे कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम में पहुंची सभी मदर्स को बच्चों ने तिलक लगाकर व प्यार भरे संदेश से परिपूर्ण बैज लगाकर उनका स्वागत किया। मदर्स-डे का शुभारंभ पवित्र ज्योति प्रज्ज्वलित करके किया गया। इसके पश्चात वाइस प्रिंसिपल भावना ने इस दिन की व मां की महत्ता बताई। कक्षा छठी, सातवीं व आठवीं के छात्रों ने कार्यक्रम को मनोरंजक बनाने के लिए डांस, संगीत व नृत्य प्रस्तुत किए। भावना को एसजेएस और मॉम के खिताब से नवाजा गया। इसके पश्चात डायरेक्टर किरण बैनर्जी, प्रिंसिपल अमिता सचदेवा व अन्य मदर्स ने मिलकर केक काटा।