भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी
शुक्रवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने देर शाम 12वीं कक्षा का रिजल्ट आउट कर दिया। रिजल्ट आउट होने के बाद ही प्राइवेट और सरकारी स्कूलों के बच्चों में अपना रिजल्ट देखने की होड़ लग गई। जिला में लड़कियां फिर लड़कों को पछाड़ते हुए आगे निकली। लड़कियों का पास प्रतिशत 71.46 और लड़कों का 51.35 पास प्रतिशत रहा। दूसरी तरफ, पिछले दो साल की बात करें तो जिला का अबकी बार रिजल्ट खराब रहा है। अबकी बार जिला का रिजल्ट 60.84 प्रतिशत रहा, जबकि 2017 में 63.88 और 2016 में 62.06 प्रतिशत रहा था। ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों ने शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों के मुकाबले बेहतर रिजल्ट दिया।
टीचर्स पर योजनाओं का बोझ, रिजल्ट पर पड़ रहा असर| सरकारी स्कूलों में टीचर्स पर शिक्षा विभाग की ट्रेनिंग, कार्यक्रम और सरकार की चल रही योजनाओं का बोझ पड़ रहा है। पहले ही स्कूलों में टीचर्स की कमी है। उसके बाद जो टीचर्स बचे हैं। उनको विभाग ट्रेनिंग में ही बिजी रखता है। जिससे टीचर्स विद्यार्थियों को ज्यादा समय नहीं दे पाते। यही नहीं जिन योजनाओं का टीचर्स से कोई लेना देना नहीं होता। उन योजनाओं को भी सिरे चढ़ाने के लिए टीचर्स की ड्यूटी लगा दी जाती है। जिससे सिलेब्स पूरा कवर नहीं हो पाता। विद्यार्थी हर साल रिजल्ट में पिछड़ जाते हैं, जबकि प्राइवेट स्कूलों में हर कार्य के लिए कर्मचारी नियुक्त किया जाता है। टीचर्स सिर्फ अपनी पढ़ाई का कार्य ही देखता है।
12वीं कक्षा में पिछले साल के मुकाबले पिछड़ा जिला बेटियां फिर अव्वल, जिले का रिजल्ट रहा 60.84%
प्रदेश में जिला का 16वां रैंक
शुक्रवार दोपहर को रिजल्ट आउट होने की जानकारी मिलते ही स्कूलों में पहुंचे युवा।
पिछले चार साल के नतीजे
वर्ष कुल विद्यार्थी पास प्रतिशत
2014 9516 6419 67.45
2015 12728 3889 30.55
2016 9657 5993 62.06
2017 6938 4432 63.88
अबकी बार यह रही स्थिति
लड़के अपीयर पास प्रतिशत
4062 2086 51.35
लड़कियां अपीयर पास प्रतिशत
3633 2596 71.46
कुल 7695 में से 4682 पास, 60.84 प्रतिशत
देर रात तक रिजल्ट देखने में जुटे रहे युवा
शिक्षा विभाग द्वारा रिजल्ट वेबसाइट पर नहीं डाला गया। पहले सूचना थी कि शाम को परिणाम वेबसाइट पर आ जाएंगे, लेकिन बाद में पता चला कि रात को परिणाम देखे जा सकेंगे, लेकिन अब शनिवार को स्कूल वाइज रिजल्ट अपडेट किए जाएंगे।
2017 साल की स्थिति
जिले का पास %
63.88
लड़कों का पास %
55.91
लड़कियों का पास %
73.27