पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • एसएचओ बोले नशे के ओवरडोज से हुई शुभम की मौत फिर भी हत्या के जुर्म में आरोपियों का लिया रिमांड

एसएचओ बोले- नशे के ओवरडोज से हुई शुभम की मौत फिर भी हत्या के जुर्म में आरोपियों का लिया रिमांड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी

जिस युवक की मौत नशे की ओवरडोज से हुई, आखिर उसी मामले में पकड़े गए तीन आरोपियों को पुलिस ने हत्या के जुर्म में कोर्ट से तीन दिन के रिमांड पर लिया।

शुक्रवार देरशाम तक पुलिस युवक के साथ हुए झगड़े या अन्य कारणों का पता नहीं लगा पाई थी। ऐसे में पुलिस को मामले में गैर इरादतन हत्या के तहत कार्रवाई को आगे बढ़ाना चाहिए था, जो पुलिस नहीं कर पाई। तीनों युवकों की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ हुई तो पाया कि उस दिन यह मानव चौक स्थित एक किराए के मकान में गए थे।

वहां इन्होंने नशे के इंजेक्शन लगाए। इसी दौरान नशे की ओवरडोज से शुभम की मौत हो गई। क्योंकि वह शुभम की मौत से डर गए थे, इसलिए इन्होंने शुभम को रस्सी से बांधकर बोरी में फेंक दिया।

शुभम

हत्या के जुर्म में नहीं करना चाहिए पेश

अगर आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में झगड़े की बात सामने नहीं आई तो आरोपियों को हत्या के जुर्म में पेश नहीं किया जा सकता। क्योंकि पुलिस ने मौके के हालात देखने के बाद हत्या का जुर्म लगाया था, जो बिना मेडिकल ग्राउंड के लगा होगा। पूछताछ में युवक की मौत नशे के ओवरडोज से होना पाया गया तो ऐसी स्थिति में आरोपियों को गैर इरादतन हत्या के जुर्म में पेश किया जाना चाहिए था। वह भी इसलिए, क्योंकि कहीं न कहीं सभी आरोपी युवकों ने शुभम की मौत पर साक्ष्यों को मिटाने की कोशिश की।

ओमप्रकाश शर्मा, एडवोकेट, अम्बाला।

नशे की ओवरडोज से शुभम की मौत हुई है। तीन युवकों को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। अभी झगड़े से संबंधित बात सामने नहीं आई। कुछ अन्य युवकों को गिरफ्तार करना है। झगड़े से संबंधित बात पोस्टमार्टम के बाद सामने आएगी। राजीव कुमार, इंचार्ज, नग्गल थाना।

खबरें और भी हैं...