पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • स्कूल में प्रमाण पत्र लेने आए दो युवकों पर फेंका मिर्ची पाउडर

स्कूल में प्रमाण पत्र लेने आए दो युवकों पर फेंका मिर्ची पाउडर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला| सेना क्षेत्र में स्थित स्कूल में खेलकूद का प्रमाण पत्र लेने आए दो युवकों पर कुछ युवकों ने मिर्ची पाउडर फेंक दिया। दोनों युवकों को अन्य साथियों की मदद से सिविल अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया गया। सिविल में उपचाराधीन बोह निवासी युवकों ने बताया कि वह स्कूल में प्रमाण पत्र लेने गए थे। छुट्टी के समय वह स्कूल गेट पर खड़े हो गए। इस दौरान आधा दर्जन युवक आए और उनसे गाली-गलौज करने लगे। इस दौरान इनमें से एक युवक ने उनके ऊपर लाल मिर्ची पाउडर फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि युवकों की तरफ से कोई भी शिकायत नहीं दी गई।

खबरें और भी हैं...