राष्ट्रपति एयर बेस से जाएंगे शिमला, कैंट में बढ़ाई सुरक्षा
भारत के राष्ट्रपति दो दिन की यात्रा पर शिमला जाएंगे। दिल्ली से विशेष विमान द्वारा राष्ट्रपति रविवार अम्बाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगे जहां से वह शिमला के लिए रवाना होंगे। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर अम्बाला प्रशासन व पुलिस ने मिलकर शुक्रवार रिहर्सल की ताकि उनकी सुरक्षा में किसी प्रकार की कोई खामी न रह जाए। राष्ट्रपति की यात्रा को ध्यान में रखते हुए कैंट के प्रमुख स्थानों की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है और चप्पे-चप्पे पर खुफिया एजेंसियों द्वारा निगरानी रखी जा रही है।