अम्बाला सिटी | तीन युवकों ने कड़ासन में एक प्रौढ़ को पिस्तौल दिखाकर उस पर चाकूओं से हमला कर दिया।
37 वर्षीय जुझार सिंह ने बताया कि हांडी खेड़ा में बॉबी फोटो स्टूडियो के नाम से उसकी दुकान है। दुकान पर रात 8.15 बजे कुछ अज्ञात व्यक्ति दो गाड़ियों में आए और दो व्यक्तियों ने इसे पिस्टल दिखाई, जिनके पास पिस्तौल थी और बाकी चार-पांच लड़कों ने इसके सिर पर चाकू मारे। इसकी पीठ पर चाकू मारे। घायल को उसका भाई कैंट स्थित सिविल अस्पताल में उपचार के लिए लाया। घायल जुझार सिंह का अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है