अम्बाला सिटी | सिटी नई सब्जी मंडी के पास एक निर्माणाधीन मकान से पुलिस को डेढ़ किलोग्राम अफीम बरामद हुई। हालांकि जिसका यह मकान है, वह इसकी तस्करी नहीं करता मगर इस मकान को तस्करी के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। यही कारण है कि पुलिस ने अफीम की बरामदगी के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। दरअसल, गुरुवार रात सिटी पुलिस गश्त पर थी। तब सूचना मिली कि नई सब्जी मंडी के पास एक निर्माणाधीन मकान में अफीम पड़ी है। उसी समय पुलिस मौके पर पहुंची। तब पुलिस ने मकान में एक पॉलीथिन लटका देखा जिसमें काला पदार्थ नजर आया। जब पुलिस ने उसे सुंघा और चखकर देखा तो वह अफीम निकली। वजन करने पर उसकी मात्रा डेढ़ किलोग्राम मालूम हुई। चौकी नंबर एक इंचार्ज बलबीर सिंह ने बताया कि यह मकान 80 वर्षीय बुजुर्ग बलबीर का है, लेकिन वह इस तरह का काम नहीं करते।