अम्बाला | गांव स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज 19 मई को दोपहर 12:30 बजे पूर्व पार्षद अनिल नागर के आवास के नजदीक 12 क्राॅस रोड पर 2 करोड़ रुपए की सड़क नवीनीकरण परियोजना का शिलान्यास करेंगे। इसके उपरांत विज मूलचंद राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में लगाए जाने वाले रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करेंगे। 12 क्राॅस रोड को मजबूत बनाने और नवीनीकरण के कार्य का शुभारंभ होने से लोगों की पुरानी मांग पूरी होगी। कैंट में महाराज ढाबा से लेकर उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता कार्यालय तक इस सड़क पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था भी की जाएगी।