साईं धाम मंदिर का आठवां स्थापना दिवस समारोह रात धूमधाम से मनाया गया। श्री साईं सेवक मंडल द्वारा आयोजित समारोह में श्रद्घालुओं ने साईं नाम के सरोवर में डुबकी लगाई। साईं धाम मंदिर को समारोह के अवसर पर बेहद ही सुंदर ढंग से सजाया गया था।
शाम 5 बजे से साईं भजन संध्या का शुभारंभ किया गया। इसमें कव्वाल एवं भजन गायक जुनैद जुबेर द्वारा साईं का गुणगान किया गया। भजन संध्या के बाद रात्रि 9 बजे भंडारे का आयोजन किया गया। साईं संध्या को साईं भजनों से सराबोर कर दिया। इसमें ‘चलो-चलो हम शिरडी, साईंनाथ तेरे हजारों हाथ, मेरे घर के आगे साईं राम तेरा मंदिर बन जाए’ जैसे कई भजन पेश किए। लोगों की तालियों से पूरा वातावरण भक्तिमय रहा।
साईं धाम मंदिर के आठवें स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कव्वाल जुनैद जुबेर ने भक्तों को भजन सुनाए।