अम्बाला सिटी| हरियाणा की राजनीति में अपनी जड़े मजबूत करने में जुटी आम आदमी पार्टी ने संगठन के विस्तार की दिशा में काम शुरू कर दिया है। हिसार में हुई रैली से उत्साहित अरविंद केजरीवाल अब कुरुक्षेत्र की धरती से उत्तरी हरियाणा की राजनीतिक में दस्तक देने की तैयारी में हैं। जिलाध्यक्ष अभय सैनी ने अपने बयान में कहा कि अरविंद केजरीवाल आने वाली 27 मई को कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले कार्यकर्ता प्रशिक्षण सम्मेलन में शामिल होकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाएंगे। आम आदमी पार्टी प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर चुना लड़ने का ऐलान कर चुकी है।