पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • रामलीला मंचन के कार्यक्रम को बैठक में दिया अंतिम रूप

रामलीला मंचन के कार्यक्रम को बैठक में दिया अंतिम रूप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी| सिटी पिपली बाजार स्थित प्रसिद्ध भगवान श्री परशुराम मंदिर में श्री बांके बिहारी रामलीला क्लब नावल्टी चौक की बैठक संपन्न हुई। इसमें अक्टूबर में रामलीला मंचन के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। इस अवसर पर बोलते हुए क्लब के निदेशक प्रदीप शर्मा ने कहा कि इस वर्ष क्लब के चेयरमैन पूर्व पार्षद बृज लाल सिंगला, प्रधान देवेन्द्र गुप्ता हैपी, वरिष्ठ उपप्रधान मिंटू, उपप्रधान राजकुमार गुप्ता, डिंपल मालिक, राम सिंह की रहनुमाई में श्रद्धा निष्ठा सात्विकता और पवित्रता से श्री रामलीला का मंचन होगा। जिसके लिए 19 मई रात नौ बजे परशुराम मंदिर पीपली बाजार में श्री रामलीला की रिहर्सल का शुभारंभ होगा। इस अवसर पर राम सिंह, राजकुमार कश्यप, दीपक शर्मा, अमित कुमार, काला टिंकू, तिलकधारी, प्रदीप शर्मा, राजकुमार आहूजा, राजीव श्रीवास्तव, जोनी वर्मा, सुजल सिंगला, विशाल कौशिक, केशव शर्मा, ललित कुमार, विशाल कुमार मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...