पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • थीमेटिक असेंबली में बच्चों को फलों के स्वाद और रंग की भी जानकारी दी

थीमेटिक असेंबली में बच्चों को फलों के स्वाद और रंग की भी जानकारी दी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी

मुरलीधर डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के जूनियर विंग में थीमेटिक असेंबली का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत नर्सरी, केजी और प्रथम कक्षा के नन्हे-मुन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर आकर फलों, शरीर के अंगों, जानवरों के विषय में बड़े ही आत्मविश्वास के साथ वर्णन किया। प्रिंसिपल डॉ. आरआर सूरी ने बताया कि थीमेटिक असेंबली जैसे क्रियाकलाप करवाकर बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है। वहीं, प्रथम कक्षा के विद्यार्थियों ने मंच में आकर शरीर के अंगों के कार्य, प्रयोग और उसका महत्व बड़े आत्मविश्वास के साथ बताया। केजी कक्षा के विद्यार्थियों का थीम एनीमल किंगडम रहा जिसमें सभी सेक्शन के विद्यार्थियों ने फैशन शो, बर्थ डे सीन और जंगल सीन बखूबी पेश किया। जंगली जानवरों व पालतू जानवरों के बारे में बताया। अंत में नर्सरी कक्षा के सभी विद्यार्थियों ने फलों के बारे में ज्ञानवर्धक जानकारी दी। स्कूल में दाखिल नए विद्यार्थियों ने भी प्रदर्शन किया। अध्यापिकाओं द्वारा बच्चों को फलों के लाभ और गुण के बारे में बताया। बच्चों को फलों के स्वाद, रंग की भी जानकारी दी गई। साथ में बच्चों को फ्रूट सलाद भी दिया गया। डॉ. आरआर सूरी और कोऑर्डिनेटर प्रभा सैनी ने इस कार्यक्रम को काफी सराहा। जूनियर विंग की कोऑर्डिनेटर शमा शर्मा द्वारा की गई इस नई शुरुआत की प्रशंसा भी की।

खबरें और भी हैं...