पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शिविर में जांची 170 रोगियों की आंखें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी | भारत विकास परिषद में शुक्रवार को मोतियाबिंद मुक्त अभियान के तहत आंखों का चेकअप कैंप लगाया गया। इसमें 170 मरीजों की आंखों का चेकअप डाॅ. रजत माथुर द्वारा किया गया। इनमें से 80 मरीज ऑपरेशन लायक बताए गए। इस दौरान लैब इंचार्ज पीके अग्रवाल की उपस्थिती में लैब टेक्नीशियन प्रिंसी जिंदल ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। साथ ही बताया कि परिषद में हड्डी रोग, नाडी रोग, आंख, फीजियोथेरेपिस्ट, एक्सरे, दंत चिकित्सा, अल्ट्रासाउंड, जनरल चेकअप व लेबोरेट्री की सुविधा उचित दामों पर उपलब्ध है। कैंप अध्यक्ष तिलक राज अरोड़ा ने बताया कि परिषद की तरफ हर माह के तीसरे शुक्रवार कैंप आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर परिषद अध्यक्ष नरेश मित्तल ने बताया कि 23 मई को कोर्ट के बार परिसर में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। इस मौके पर हनी वर्मा, कोषाध्यक्ष रविन्दर नाथ मित्तल, कमल गोयल व रामकुमार बंसल मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...