अम्बाला सिटी | पीकेआर जैन पब्लिक स्कूल में कॉमर्स डिपार्टमेंट में वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों ने भाग लिया। छात्रों ने बताया कि सरकार ने गरीबी उन्मूलन के लिए कई योजनाएं चलाई है। जैसे बीमा योजना, कृषि योजना, ग्रामीण योजना। इसके अतिरिक्त कई योजनाएं चल रही है। गरीबी उन्मूलन योजनाओं को सफल बनाने के लिए सबसे पहले गरीबों को जागरूक करना होगा। इस दौरान विद्यालय के प्रधान रतन चंद जैन, सचिव अशोक जैन और प्रिंसिपल ज्योत्स्ना सचदेवा ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।