अम्बाला | स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज 21 मई को कैंट के साईं नगर विकास पुरी साईं मेला कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम के समन्वयक एमवी सिंह ने बताया कि साईं बाबा का 100वां समाधि समारोह व 17वां वार्षिक मूर्ति स्थापना दिवस 20 से 24 मई तक आयोजित किया जा रहा है। इसका शुभारंभ 20 मई प्रात: 5 बजे आरती के साथ होगा। 21 मई को स्वास्थ्य मंत्री विज रात 9 बजे सत्संग कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इसी प्रकार 22 मई के सत्संग कार्यक्रम में रात्रि 9 बजे श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।