मुलाना विधायक संतोष चौहान सारवान ने शुक्रवार को अम्बाला ब्लॉक-1 के विभिन्न गांवों का दौरा करते हुए करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का उद् घाटन एवं शिलान्यास कर ग्रामीणों को सौगात दी। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुलाना विधानसभा क्षेत्र में 55 सामुदायिक भवन बनाने का काम किया जा रहा है, जिसके तहत अम्बाला ब्लाॅक वन के 32 गांवों में 19 सामुदायिक केंद्रों को मंजूर करवाने का काम किया गया है।
विधायक सारवान ने शुक्रवार को अपने ग्रामीण दौरे के दौरान गांव कोट कछुआ कलां में श्मशानघाट की चारदीवारी, नाले का निर्माण व पंचायत घर के निर्माण कार्य, गांव बाबाहेड़ी में सामान्य चौपाल का जीर्णोद्धार, गलियों के निर्माण कार्य, गांव धुराली में गलियों के निर्माण कार्य, ठरवा में गलियों, गांव माजरी में श्मशानघाट के शेड, पशुपालन विभाग का टायलेट, पंचायत घर का बरामदे के निर्माण कार्य, गांव मर्दों साहिब में स्कूल की चारदीवारी व नाले तथा गली के निर्माण कार्य का उद् घाटन किया।
मुलाना में विकास कार्या का उद् घाटन करतीं विधायक संतोष चौहान सारवान।