अम्बाला सिटी | नेशनल हेल्थ मिशन कर्मचारियों ने सिविल सर्जन मुकेश कुमार अम्बाला को कार्यभार संभालने के लिए गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया। कर्मचारियों ने सिविल सर्जन को अपनी समस्याओं बारे बताया। कर्मचारियों ने नेशनल एंबुलेंस सेवा का जिला स्तर से कंट्रोल रूम को सेंट्रलाइज करने का विरोध दर्ज करवाया और मिशन निदेशक पंचकूला के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिला प्रधान तरणदीप, फ्लीट मैनेजर अंजली शर्मा, एचएनकेएस राज्य कार्यकारिणी सदस्य दिनेश कुमार कौशिक, ऑपरेटर रमेश कुमार, ड्राइवर सुखबीर, विनोद कुमार, जिला सेक्रेटरी हरिंदर सिंह, अकाउंटेंट अनीता, कुनाल शर्मा, रिहान राजा, हरि राज मौजूद रहे।