पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • अम्बाला ब्लॉक वन में बकनौर स्कूल आगे, प्रेमनगर पहुंचा पांचवें स्थान पर

अम्बाला ब्लॉक वन में बकनौर स्कूल आगे, प्रेमनगर पहुंचा पांचवें स्थान पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षा विभाग के रिकॉर्ड में सबसे बेहतरीन माने जाने वाले स्कूल विभाग के भरोसे पर खरा नहीं उतर पाए। यह स्कूल टॉप 4 में भी जगह नहीं बना पाए, जबकि जिन स्कूलों में विभाग ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। उन स्कूलों ने ही शिक्षा विभाग अधिकारियों का नाम रोशन कर दिया। वहीं, विधायक का गांव नन्यौला, प्रेम नगर स्कूल, पुलिस लाइन स्कूल और दुराना स्कूल का रिजल्ट 90 प्रतिशत से कम रहा। बाकायदा इन पहले तीन स्कूलों में वर्चुअल क्लास रूम पर भी जोर दिया गया। अब शिक्षा विभाग अधिकारी 60 प्रतिशत से कम रिजल्ट वाले स्कूलों से स्पष्टीकरण को लेकर नोटिस जारी करेगा।

प्रेमनगर स्कूल में किसी बच्चे की पोजिशन नहीं आई| इस बार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल प्रेम नगर में किसी बच्चे की कोई पोजिशन नहीं आई। स्कूल बीते वर्ष के रिजल्ट के आंकड़ों के मुताबिक पिछड़ गया। जिला के टॉप-3 की सूची में रहने वाला स्कूल अब अपने ही ब्लॉक में पांचवें स्थान पर पहुंच गया। इसके कई कारण माने जा रहे हैं।

संबंधित खबर पेज 4

नोटिस देकर जवाब मांगेंगे

अम्बाला ब्लॉक वन का एवरेज रिजल्ट 71.26 प्रतिशत रहा। जिन स्कूलों का रिजल्ट 60 प्रतिशत से कम रहा, उनको नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। अगले वर्ष रिजल्ट सुधार कर इन स्कूलों को आगे लाया जाएगा। सुधीर कालड़ा, खंड शिक्षा अधिकारी, अम्बाला ब्लॉक वन।

सिटी के प्रेम नगर स्कूल के बारहवीं का परिणाम आने के बाद खुशी में विजयी चिन्ह बनाती छात्रा। फोटो : राजेश कश्यप

अन्य स्कूलों की % स्थिति

जीएसएसएस बकनौर 100

जीएसएसएस मोहड़ी-भानोखेड़ी 93.75

जीएसएसएस माजरी 90.24

जीएसएसएस सोंटा 90.0

जीएसएसएस प्रेमनगर 86.2

जीएसएसएस नन्यौला 86.0

जीजीएसएसएस पुलिस लाइन 81.18

जीएसएसएस नग्गल 81.08

जीएसएसएस बलदेव नगर 73.0

जीजीएसएसएस बलदेव नगर 69.2

जीजीएसएसएस मॉडल टाउन 66.7

जीएसएसएस जनसुई 66.67

जीएसएसएस दुराना 60.4

जीएसएसएस शाहपुर 60.0

जीएसएसएस बलाना 56.0

जीएसएसएस जलबेड़ा 46.31

जीएसएसएस दुखेड़ी 46.0

जीएसएसएस छपरा 30.0

एवरेज रिजल्ट 71.26

खबरें और भी हैं...