पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हर वार्ड के लिए आएगी एक-एक फोगिंग मशीन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मच्छरों से परेशान ट्विनसिटी के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब हर वार्ड के लिए एक-एक फोगिंग मशीन आएगी ताकि वेक्टर जनित रोगों पर नियंत्रण किया जा सके, क्योंकि अभी तक केवल 10 छोटी-बड़ी मशीनों के सहारे ही ट्विनसिटी के हर वार्ड के मोहल्ले में गलियों में फोगिंग की जाती रही है, जबकि नगर निगम एरिया में 20 वार्ड तथा नारायणगढ़ व बराड़ा नगरपालिका के तहत 15-15 वार्ड आते हैं। इन सभी वार्डों के लिए फोगिंग मशीनें खरीदी जाएंगी। मशीनें आने के बाद कम से कम मच्छरों पर नियंत्रण तो पाया जा सकेगा।

मच्छरों के कारण लोग काफी परेशान रहते हैं। इससे वेक्टर जनित रोग भी बढ़ते हैं। अस्पतालों में इन रोगों की संख्या बरसातों के बाद ज्यादा बढ़ जाती है। यही नहीं, सर्दियों का जब सीजन शुरू होता है तो डेंगू का प्रकोप भी लोगों को सहना पड़ता है। हर वार्ड के लिए मशीन आने के बाद कम से कम लोगों को मच्छरों से निजात तो मिल ही जाएगी।

अभी शुरू नहीं हुई फोगिंग| हालांकि मच्छरों ने प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है, लेकिन अभी तक यह फोगिंग का काम ठीक तरीके से शुरू नहीं किया गया है, क्योंकि निगम कर्मचारी हड़ताल पर हैं। वैसे भी इन कम फोगिंग मशीनों से एक साथ फोगिंग नहीं की जा सकती इसलिए निगम हर बार शेड्यूल जारी करता है ताकि एरिया वाइज गलियों व मोहल्लों में फोगिंग की जा सके। निगम का फोगिंग का कैलेंडर जारी होने के बाद ही फोगिंग हो सकेगी। एक काॅलोनी में फोगिंग करने के बाद उसका नंबर फिर से लंबे समय के बाद ही आता है। तब तक मच्छर अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर देते हैं।

ट्विनसिटी में चार फोगिंग वाहन मशीनें

वेक्टर जनित रोगों को नियंत्रण करने के लिए ट्विन सिटी में चार फोगिंग वाहन मशीनें हैं। इनमें सिटी में दो तथा कैंट में दो फोगिंग वाहन मशीन है, जबकि मैन हैंडेड फोगिंग मशीनें सिटी में पांच तथा कैंट में दो हैं। इसके अलावा नारायणगढ़ नगर पालिका के पास केवल एक फोगिंग मशीन है जबकि बराड़ा नगरपालिका के पास भी एक फोगिंग मशीन है।

विज ने हर वार्ड के लिए खरीदने के बीत कही

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने वेक्टर जनित रोगों पर नियंत्रण करने के लिए प्रदेश के नगर निगमों और नगर पालिकाओं के हर वार्ड में एक एक फोगिंग मशीन की शुरुआत करने की बात कही है। इसके साथ गांव में भी फोगिंग करने के लिए मशीनें खरीदी जाएंगी। यही वजह है कि निगम फोगिंग मशीनों को खरीदेगा ताकि हर वार्ड में सही तरीके से फोगिंग हो सके।

मच्छर काटने से यह आए केस सिविल अस्पतालों में

वर्ष मलेरिया डेंगू चिकनगुनिया

2015 112 552 0

2016 81 582 211

2017 35 325 0

बरसाती सीजन से पहले फोगिंग मशीन आ जाएगी। मशीन लाने की प्रक्रिया चल रही है। -धर्मवीर सिंह, कमिश्नर नगर निगम अम्बाला।

खबरें और भी हैं...