अम्बाला| रविवार को दिन में तेज धूप खिलने की वजह से तापमान में बढ़ोतरी हुई। साथ ही गर्म हवाओं ने भी लोगों को परेशान किया। पिछले दिनों पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश होने की वजह से गर्मी से लोगों को राहत मिली थी, दोबारा से धूप निकलने की वजह से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज मौसम साफ रहेगा जिस वजह से तापमान में बढ़ोतरी आएगी। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 40.8 व न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आज अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।